Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2025 09:25 PM

राज्य में चल रहे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव, अमृत लाल मीणा, बिहार सरकार एवं सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, डा. प्रतिमा के साथ महानिदेशक, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अतंरिक्ष अनुप्रयोग एवं...
पटना:राज्य में चल रहे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव, अमृत लाल मीणा, बिहार सरकार एवं सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, डा. प्रतिमा के साथ महानिदेशक, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अतंरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) की बैठक सम्पन्न हुई।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के नोडल केन्द्र के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर भास्कराचार्य राष्ट्रीय अतंरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) को नामित किया गया है।
पी.एम.गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान परियोजना के अन्तर्गत बिहार राज्य के लिये उद्योग विभाग को नोडल विभाग एवं बिहार रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेन्टर (बिरसेक), विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को तकनीकी सहायता हेतु नोडल घोषित किया गया है।
मुख्य सचिव के साथ बैठक सम्पन्न होने के पूर्व महानिदेशक, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अतंरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के समक्ष विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पी.एम.गति शक्ति योजना के नोडल पदाधिकारी डा सुभा सिन्हा के द्वारा पावर प्वाइट प्रस्तुतिकरण किया गया।
प्रस्तुतिकरण के क्रम में महानिदेशक के द्वारा कतिपय महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये गये तथा साथ हीं उनके केन्द्र के विशेषज्ञों के द्वारा बिरसेक तथा राज्य के विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों को कार्यशाला के माध्यम से अविलंब प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।
उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला, 11-13 अगस्त 2025 का आयोजन बिरसेक में किया जायेगा। साथ हीं समय-समय पर आवश्यकतानुसार (BISAG-N) के विशेषज्ञों के द्वारा बिरसेक के पदाधिकारियों तथा राज्य के विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
उक्त योजना के अंतर्गत राज्य के सभी योजनाओं को पी.एम.गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप समेकित एवं त्वरित रूप से निर्णय लेते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी गति आयेगी।