भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने के लिए लोगों को भड़का रही कांग्रेस, BJP का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 14 Aug, 2024 10:16 AM

bjp accuses congress

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने के लिए लोगों को भड़का रही है लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस को उसके नापाक इरादे में कामयाब नहीं होने देगी।

 

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने के लिए लोगों को भड़का रही है लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस को उसके नापाक इरादे में कामयाब नहीं होने देगी।

PunjabKesari

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मणिशंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद ने खुलेआम भविष्यवाणी की थी कि आने वाले दिनों में भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये देश की एकता और अखंडता के खिलाफ दिए गए बहुत ही भड़काऊ बयान थे लेकिन कांग्रेस ने इसका खंडन नहीं किया।

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा, 'इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी इस यह बताती है कि वह सत्ता में आने के लिए इतनी बेताब है कि वह देश का और अधिक विभाजन भी कर सकती है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में तत्कालीन ब्रिटिश शासन द्वारा भारत को विभाजित करने के प्रस्ताव को सिर्फ सत्ता के लिए स्वीकार कर लिया था। अब यह बात सबके सामने आ चुकी है कि कांग्रेस देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग (विघटनकारी ताकतों) का समर्थन कर रही है।

PunjabKesari

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अस्थिरता लाने के लिए विदेशों से धन प्राप्त कर रही है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!