Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jul, 2023 05:22 PM

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) निर्लज सरकार है। इस पार्टी को गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं आता। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि...
भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) निर्लज सरकार है। इस पार्टी को गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं आता। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन 40 में 40 सीट जीतेगी।
"बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है"
दरअसल, आज भागलपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने क्रेंद सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को छेड़छाड़ करने की कोशिश कभी नहीं होने दूंगा। वह बेचैन हो चुकी है इसलिए पेट में दर्द हो रहा है। कुछ दिन पहले विधानसभा घेराव को लेकर बीजेपी पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया गया था। उसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए थे, जिसमें लखीसराय के बीजेपी नेता विजय सिंह का देहांत हो गया था। उसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ गाल बजाने का काम करती है, सच्चाई कुछ और ही है।
"40 में 40 सीट महागठबंधन के खेमे में आएगा"
कुशवाहा ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सिंह की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा हम लोग पूरे बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए अपनी पार्टी के विस्तार के लिए हर क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उसी बाबत आज भागलपुर भी पहुंचे हैं। महागठबंधन की सरकार बनेगी और 40 में 40 सीट महागठबंधन के खेमे में आएगा।