भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला, कहा- इस गठबंधन का आपस में ही नहीं बन पाया समझौता

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Apr, 2024 01:43 PM

bjp leader tarkishore prasad attacks india alliance

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में आपस में समझौता बन नहीं पाया।

कटिहार: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में आपस में समझौता बन नहीं पाया।

'कटिहार में भी विपक्ष के उत्साह का वातावरण नहीं'
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में पप्पू यादव और बीमा भारती आपस में लड़ रहे हैं। कटिहार में भी विपक्ष के उत्साह का वातावरण नहीं है। लोगों ने यह महसूस किया है कि जब कांग्रेस के सांसद यहां थे तो कटिहार के लिए कोई विकास नहीं किया गया। इस बार का चुनाव हिंदुस्तान को तय करना है कि अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे या राहुल गांधी। राहुल गांधी  को तो अपने पार्टी के लोग ही उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष(पार्टी का) नहीं बनाना चाहते हैं।

बता दें कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिससे जेडीयू और आरजेडी के उम्मीदवारों की चिंता भी बढ़ गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!