BJP ने 3 मंत्रियों पर फिर से जताया भरोसा, जमुई से श्रेयसी सिंह को बनाया उम्मीदवार

Edited By Nitika, Updated: 07 Oct, 2020 12:18 PM

bjp made shreyasi singh a candidate from jamui

भाजपा ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्रियों प्रेम कुमार, राम नारायण मंडल और विजय कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अपना...

 

नई दिल्ली/पटनाः भाजपा ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्रियों प्रेम कुमार, राम नारायण मंडल और विजय कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में जांच महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी रविवार को भाजपा में शामिल हुईं। राज्य सरकार में कृषि मंत्री प्रेम कुमार को पार्टी ने फिर से गया शहर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 1990 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीतने के बाद वह अभी तक विधायक पद पर काबिज हैं। भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल को बांका से और श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार को जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!