ठाकुरों पर Manoj Jha के बयान पर बोले BJP MLA नीरज बबलू- मेरे सामने बयान देते तो मुंह तोड़ देता

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2023 12:16 PM

bjp mla angry at manoj jha

राजद सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा ठाकुरों पर दिए गए बयान के बाद भाजपा विधायक नीरज बबलू ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनोज झा ने जो बयान दिया है, वह काफी दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा ठाकुरों पर दिए गए बयान के बाद भाजपा विधायक नीरज बबलू ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनोज झा ने जो बयान दिया है, वह काफी दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के मुंह तोड़ देता।

`ठाकुर को रावण और राक्षस का दर्जा दे रहे'
नीरज बबलू ने कहा कि मनोज झा जो यह कविता सुना रहे हैं महिला आरक्षण बिल पर। यहां दलित महिला पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन उसकी सुध आप नहीं ले रहे हैं। आप कह रहे हैं हमारे अंदर के ठाकुर को हमें मारना चाहिए। आपको कहना चाहिए था हमारे अंदर के राक्षस को हमें मारना चाहिए। आखिर क्या आप  कहना चाह रहे हैं। आप ठाकुर को रावण और राक्षस का दर्जा दे रहे हैं। नीरज बबलू ने तल्ख लहजे में कहा कि मेरे सामने अगर ऐसा कोई बोलेगा तो पटक के उसका मुंह तोड़ने का काम करूंगा।

'देश आज सुरक्षित है तो ठाकुरों की कुर्बानी की वजह से'
नीरज बबलू ने कहा कि मैं यह भी बताना चाहता हूं कि अगर ठाकुर समाज नहीं होता तो इस देश का नाम हिंदुस्तान नहीं होता। इसका नाम मुगल स्थान होता। इस देश पर मुगलों का कब्जा होता। देश अगर आज सुरक्षित है तो ठाकुरों की कुर्बानी की वजह से हैं। ठाकुर सभी समाज को संरक्षण देने का काम करता हैं। सभी समाज को जोड़कर लेकर चलने का काम करता है। आप उसी समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

'मनोज झा को मांगनी चाहिए माफी'
भाजपा विधायक ने कहा कि लालू जी ने एक बयान दिया था। भूरा बाल (भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण ,लाला) साफ करो, उसका नतीजा आप देख रहे हैं। भूरा बाल साफ नहीं हुआ, लेकिन उनका खुद सफाई हो गया। जेल से जब लालू जी छूट के आए हैं तो सिर्फ षड्यंत्र करने का काम कर रहे है। उनको लग रहा है कि सभी समाज के लोग भाजपा के साथ हैं। वो चाह रहे हैं कैसे उन्हें तोड़ा जाए जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद मनोज झा को माफी मांगनी चाहिए।
     

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!