BJP प्रभारी ने CM नीतीश से की मुलाकात, बिहार विस चुनावों को लेकर हुई चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2020 01:44 PM

bjp national general secretary meets cm nitish

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पर आवास जाकर मुलाकात की। वहीं इस चर्चा को साल के अंत में आने वाले बिहार विधानसभा से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पर आवास जाकर मुलाकात की। वहीं इस चर्चा को साल के अंत में आने वाले बिहार विधानसभा से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा सूत्रों ने बंद कमरे में हुई इस मुलाकात को 'गोपनीय' बताया है लेकिन मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होने से पहले भूपेंद्र यादव ने संकेत दिया था कि चुनाव को लेकर एनडीए के सभी सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान भाजपा नेता ने लोजपा के प्रमुख को आश्वासन दिया होगा कि उनकी पार्टी को विस चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

बता दें कि भूपेंद्र यादव ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से पिछले शनिवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!