राहुल गांधी के सवालों पर BJP ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत क्यों नहीं गई?

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Mar, 2023 04:58 PM

bjp retaliated on rahul gandhi s questions

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 में अपमानजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली में गांधी के संवाददाता सम्मेलन के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने के लिये गुजरात...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को इस दावे को खारिज कर दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सजा और बाद में अयोग्य ठहराए जाने का संबंध अडाणी समूह के मुद्दे को उठाने से जुड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत क्यों नहीं गई? 

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 में अपमानजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली में गांधी के संवाददाता सम्मेलन के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने के लिये गुजरात की एक अदालत द्वारा गांधी की दोषसिद्धि के खिलाफ फैसले पर तत्काल रोक लगवाने के लिए अपने वकीलों को काम में नहीं लगाया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी झूठ और बेबुनियत बात करते हैं। राहुल गांधी ने आज कहा कि वो सोच समझ कर बोलते हैं तो इसका मतलब 2019 में मोदी समाज के खिलाफ सोच समझ कर बोला था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी ने मोदी उपनाम के बारे में अपने बयानों में ‘‘आलोचनात्मक नहीं अपमानजनक'' टिप्पणी की, जिसके कारण मानहानि का मुकदमा हुआ। प्रसाद ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ‘‘ओबीसी का अपमान किया है, यह ऐसा मुद्दा है, जिसे पूरे देश में भाजपा द्वारा जोर-शोर से उठाया जाएगा।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!