कोसी नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 10 लोगों ने तैरकर बचाई जान, एक लड़की का शव बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2022 02:40 PM

boat full of passengers capsized in kosi river

जानकारी के अनुसार, घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट के सामने हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे। जैसे ही घाट पर नाव पहुंचने वाली थी। तभी अचानक बीच कोसी नदी की...

 

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में रविवार देर शाम कोसी नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग तैरकर बाहर निकल गए। वहीं दो लड़कीयां नदी में डूबकर लापता हो गई, जिसमें से एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट के सामने हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे। जैसे ही घाट पर नाव पहुंचने वाली थी। तभी अचानक बीच कोसी नदी की मुख्यधारा में नाव में पानी भर गया और नाव डूब गई। इसमें घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं वार्ड नंबर-15 खुखनाहा निवासी भागवत राय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी नदी में बह गई, जबकि बाकी सभी लोग तैरकर बाहर आ गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाना को दी। पुलिस टीम द्वारा गोताखोर और NDRF को सूचना दी गई है। वहीं आज अहले सुबह से लापता लड़कियों की तलाश के दौरान एक लड़की माला कुमारी के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि कोसी नदी में लापता दूसरी लड़की की खोज अब भी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!