चोरों से बचाने का ये कैसा जुगाड़? छत पर पहुंची नई Scorpio, Video वायरल

Edited By Ramkesh, Updated: 06 Sep, 2026 01:39 PM

what kind of trick is this to protect against thieves a new scorpio lands on th

बिहार के गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर मनोज यादव नाम के व्यक्ति ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी होने के डर से अपनी दो मंजिला मकान के ऊपर क्रेन की मदद से रखवा दिया है। जिसका...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर मनोज यादव नाम के व्यक्ति ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी होने के डर से अपनी दो मंजिला मकान के ऊपर क्रेन की मदद से रखवा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर क्या जिस छत के ऊपर स्कॉर्पियो रख्री गई है। उस की क्षमता उस हिसाब से बनाई गई है। अगर मानक के हिसाब से नहीं बनाई गई है तो कभी भी कोई दुघर्टन हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज यादव ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी और नुकसान के डर से क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ाकर पार्क कर दिया। मनोज के विदेश में नौकरी करने और ड्राइवर के भी विदेश चले जाने के बाद परिवार ने यह तरीका अपनाया। कार को क्रेन से छत पर पहुंचाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, छत इतनी भारी गाड़ी का वजन सहने में सक्षम है या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!