तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 3 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2021 04:45 PM

bulky foreign liquor recovered from truck during search

बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

छपराः बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि घोरहट गांव में एक ट्रक खड़ा है, जिसमें अवैध विदेशी शराब रखी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर प्लास्टिक के बैग के अंदर शराब को छुपाया हुआ पाया। इसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया और मांझी थाना लेकर पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ कर अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!