बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मिला 4 वर्षीय तेंदुए का शव, मौत का कारण पता लगाने में जुटे अधिकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2024 09:44 AM

carcass of a 4 year old leopard found in bihar s valmiki tiger reserve

वीटीआर के क्षेत्र निदेशक नेशामणि ने कहा, “तेंदुए की मौत का सही कारण तत्काल पता नहीं चल पाया। सोमवार शाम को वीटीआर में गश्त के दौरान उक्त चार वर्षीय तेंदुए का शव मिला था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद...

बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में एक तेंदुए का शव मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को वीटीआर में गश्त के दौरान वन अधिकारियों को चार वर्षीय तेंदुए का शव मिला। 

वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का कारण
वीटीआर के क्षेत्र निदेशक नेशामणि ने कहा, “तेंदुए की मौत का सही कारण तत्काल पता नहीं चल पाया। सोमवार शाम को वीटीआर में गश्त के दौरान उक्त चार वर्षीय तेंदुए का शव मिला था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।” उन्होंने कहा, “फोरेंसिक जांच के लिए विसरा को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। प्रारंभिक साक्ष्य किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खारिज करते हैं लेकिन हम वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लगा पाएंगे।”

बिहार के एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान वीटीआर में करीब 100 तेंदुए हैं। एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा 29 जुलाई, 2023 को जारी की गई रिपोर्ट ‘भारत में बाघों की स्थिति: सह-शिकारी और शिकार-2022' के अनुसार, वीटीआर ने बाघों की संख्या में 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2018 में तेंदुए की संख्या 31 थी, जो 2022 में बढ़कर 54 हो गई । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!