भारत-नेपाल सीमा पर 5.62 करोड़ की चरस बरामद, ई-रिक्शा से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Oct, 2026 09:46 AM

charas worth 5 62 crore seized at the india nepal border

जांच में इन पैकेटों में कुल 11.246 किलोग्राम चरस होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिले के बीरगंज नगरपालिका क्षेत्र निवासी अमर चौधरी (39) के रूप में की गई है।

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 11.246 किलोग्राम चरस बरामद कर एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.62 करोड़ रुपए आंकी गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मैत्री पुल के रास्ते मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप रक्सौल लाई जा रही है। सूचना के आधार पर रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की 47वीं वाहिनी के साथ मैत्री पुल के समीप सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरे से भूरे रंग के टेप में लिपटे 22 पैकेट बरामद हुए। 

यह भी पढ़ें- अब राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम, शादी की शॉपिंग से लेकर हर सुख-दुख में था साथ

जांच में इन पैकेटों में कुल 11.246 किलोग्राम चरस होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिले के बीरगंज नगरपालिका क्षेत्र निवासी अमर चौधरी (39) के रूप में की गई है। इस संयुक्त अभियान में रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार आनंद, अंचल पुलिस निरीक्षक रजत कुमार समेत एसएसबी के अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने बरामद चरस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!