बिहार में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कल से लगेेगी कोरोना वैक्सीन, पटना केे IGIMS में होगा शुभारंभ

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jan, 2022 05:47 PM

children will get corona vaccine from tomorrow in bihar

राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों के वैक्सीनेशन का शुभारंभ होगा। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। पटना में शहरी क्षेत्र के 36 और ग्रामीण क्षेत्र के 51 सेंटर पर वैक्सीनेशन को लेकर तैयारी...

पटनाः बिहार में कल से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की शुरूआत होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों के वैक्सीनेशन का शुभारंभ होगा। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। पटना में शहरी क्षेत्र के 36 और ग्रामीण क्षेत्र के 51 सेंटर पर वैक्सीनेशन को लेकर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि बाद में वैक्सीनेशन सेंटरों को बढ़ाया जाएगा।

वहीं पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे ही इस आयु वर्ग में आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!