चिराग को मिला कार्यकर्ताओं का समर्थन, पशुपति पारस के खिलाफ स्थानीय नेताओं ने की नारेबाजी

Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2021 01:11 PM

लोजपा में आंतरिक खींचतान अभी भी जारी है। लोजपा के एक गुट ने जहां पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया, वहीं दूसरी तरफ लोजपा के दूसरे गुट ने चिराग को समर्थन दिया है।

 

पटनाः लोजपा में आंतरिक खींचतान अभी भी जारी है। लोजपा के एक गुट ने जहां पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया, वहीं दूसरी तरफ लोजपा के दूसरे गुट ने चिराग को समर्थन दिया है। चिराग के समर्थन में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। वहीं जमुई और अररिया के लोजपा नेताओं ने कहा कि वे लोग चिराग के साथ हैं।

दरअसल, जमुई शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष जीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग पासवान के प्रति आस्था व्यक्त की। साथ ही कहा कि उनके ही नेतृत्व में पार्टी आने वाले दिनों में और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिराग ने जमुई लोक सभा में विकास किया है। जमुई में मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल स्कूल आदि इसके उदाहरण हैं। चिराग लोजपा के धड़कन है। लोजपा व कार्यकर्ता उन्हें पहचानते हैं।

वहीं अररिया के सभी लोजपा नेता पार्लियामेंटरी बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के साथ है। लोजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार और मनीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अररिया लोजपा की पूरी टीम अपने नेता चिराग पासवान के साथ है, जिन्होंने पार्टी को सींचने और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल पशुपति पारस सहित अन्य 5 सांसदों के खिलाफ नारेबाजी की और कचहरी चौक पर सभी का पुतला दहन किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!