Bihar Lok Sabha Election: बांका सीट पर RJD के जयप्रकाश नारायण तो JDU के गिरिधारी यादव के बीच सीधा मुकाबला

Edited By Nitika, Updated: 26 Apr, 2024 11:13 AM

direct contest between rjd jdu on banka seat

बिहार में दूसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर मतदान जारी है। इसमें बांका सीट पर राजद और जदयू के बीच सीधा मुकाबला है।

 

बांकाः बिहार में दूसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर मतदान जारी है। इसमें बांका सीट पर राजद और जदयू के बीच सीधा मुकाबला है। यहां राजद ने जयप्रकाश नारायण यादव को तो जदयू ने गिरिधारी यादव को मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका सीट पर जदयू कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव ने 4 लाख 77 हजार 788 वोट हासिल किया था।

राजद कैंडिडेट 2 लाख 77 हजार 256 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो निर्दलीय कैंडिडेट पुतुल कुमारी ने एक लाख 3 हजार 729 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। बांका में सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं और इनकी संख्या 3 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा, सवर्ण वोटर भी किसी पार्टी की जीत और हार में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कायस्थ वोटरों की संख्या साढ़े 3 लाख के करीब है। इसके अलावा कुर्मी, कोयरी, महादलित और मुस्लिम वोटर भी बड़ी संख्या में हैं। ये वोटर ही तय करेंगे कि बांका से इस बार किस उम्मीदवार को जीत मिलेगी।

मतदान करने के लिए कुल 93,96,298 मतदाता पंजीकृत
वहीं आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच सीट पर मतदान करने के लिए कुल 93,96,298 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 48,81,437 पुरुष, 45,14,555 महिला और 306 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से 20 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के 20,86,853 मतदाता हैं, जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 1,37,773 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 89,743 और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 79,085 है, जिनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

5 लोकसभा सीट पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
बता दें कि इन पांच सीट में से भागलपुर में सबसे अधिक 19,83,031 मतदाता हैं जबकि किशनगंज में सबसे कम 18,29,994 मतदाता हैं। राज्य में भीषण गर्मी और अधिकतर हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर तंबू और पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है। इन पांच सीट पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच, बहुजन समाज पार्टी के चार, कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!