चिराग ने नीतीश को नजरअंदाज कर PM मोदी का जताया आभार, कहा- बना रहे आपका आशीर्वाद

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2020 10:48 AM

chirag ignored nitish and expressed gratitude to pm modi

पिता रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में किए गए सहयोग के लिए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना मांगे की।

पटनाः पिता रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में किए गए सहयोग के लिए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना मांगे की। आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे। हालांकि इस बार भी चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नजरअंदाज किया जो अंतिम संस्कार के समय भी वहां मौजूद थे।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पापा की अंतिम यात्रा में किए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार। सर आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना मांगे की। बेटे के तौर पर मैं एक मुश्किल समय से गुजर रहा हूं। आप के साथ से हिम्मत और हौसला दोनों बढ़ा है। आपका आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे।

बता दें कि शनिवार को पटना में राम विलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रतिनिधि बनाकर वहां भेजा था। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई लोगों की मौजूदगी में बेटे चिराग ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!