चिराग ने नीतीश से मांगा 5 साल के कार्यों का ब्योरा, कहा- सिर्फ कुर्सी के खेल में ‘साहब' ने...

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2020 04:48 PM

chirag paswan attacked on cm nitish

लोजपा (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से पिछले पांच साल में किए गए कार्यों का ब्योरा मांगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल ‘साहब'' ने बिहारियों के बर्बाद किए।

पटनाः लोजपा (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से पिछले पांच साल में किए गए कार्यों का ब्योरा मांगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल ‘साहब' ने बिहारियों के बर्बाद किए।

चिराग ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘नीतीश कुमार के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है। बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है, तो जरूरत है कड़े कदम उठाने की।'' उन्होंने कहा, ‘‘जदयू को दिया गया एक भी वोट, कल बिहार को बर्बाद कर देगा। #असम्भवनीतीश।''

लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कहा कि कोई भी विधायक, मंत्री या खुद नीतीश कुमार वोट मांगने आएं तो उनसे पूछिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी से पूछिए कि सात निश्चय में कौन-कौन से वादे पूरे किए गए। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फरेब है और बिहार की जनता को जानबूझ के पिछले 5 साल के कार्यों के बारे में नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सिर्फ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किए।''

चिराग ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 5 साल में बिहार में अफसरों का राज रहा है और सात निश्चय में से कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ। नीतीश कुमार से पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा मांगते हुए लोजपा नेता ने कहा, ‘‘आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और साथ से बिहार में जदयू से ज्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!