चिराग पासवान ने दुर्गा अष्टमी पर सपरिवार किया हवन, ट्वीट कर शेयर की तस्वीरें

Edited By Nitika, Updated: 13 Oct, 2021 03:20 PM

chirag performed havan with family on durga ashtami

लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सपरिवार हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे।

 

पटनाः लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सपरिवार हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे। यही मैं कामना करता हूं। वहीं इससे पहले भी चिराग पासवान ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
PunjabKesari
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने चिराग पासवान आरसीपी सिंह के सलाहकार बन गए। दरअसल, केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में उनकी एंट्री हुई है। हिंदी सलाहकार समिति में चिराग का नाम शामिल होने के बाद राजनीति में हलचल मच गई है।
PunjabKesari
बता दें कि केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन हो गया है। समिति में मंत्री अध्यक्ष और इस्पात राज्य मंत्री उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में कई नए नामों को शामिल किया गया है। वहीं चिराग पासवान को आसीरसीपी के मंत्रालय से जुड़ी समिति में जगह दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!