VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी का दावा- बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत रही VIP

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2022 03:08 PM

claims of vip president mukesh sahni

वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि औकात है तो भाजपा वाले हमसे आमने-सामने डिबेट करें। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

 

 

मुजफ्फरपुरः वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि औकात है तो भाजपा वाले हमसे आमने-सामने डिबेट करें। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने 3 विधायकों को भी खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में वीआईपी बड़े अंतर से जीत रही है।


प्रचार अभियान में पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र चुनाव भले ही कहने को उपचुनाव हो, इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, लेकिन इस चुनाव का परिणाम राज्य की सियासत पर गहरा असर डालने वाला है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि औकात है तो BJP वाले हमसे आमने-सामने आकर खुले मंच पर डिबेट करें। आप जो कर रहे हैं वो गलत है या हम जो कर रहे थे, वह गलत था। ये बिहार की जनता के सामने आना चाहिए।

वहीं वीआईपी प्रमुख ने कहा कि ये लोग तो गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाने वाले लोग हैं। ये समाज को गुमराह कर रहे हैं। हमने तो विभाग में रहते हुए मछुआरे के लिए बहुत कुछ किया। मछली बाजार बनाने के लिए 85 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया। अब बनाएं वे लोग, उनका काम है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!