मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा और लखीसराय जिलों के लिए विकास योजनाओं का किया ऐलान

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2025 07:51 PM

cm announced development schemes for sheikhpura and lakhisarai districts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में शेखपुरा और लखीसराय जिलों का दौरा किया। उन्होंने दोनों जिलों में विकास की कई परियोजनाओं की घोषणा की।

 शेखपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में शेखपुरा और लखीसराय जिलों का दौरा किया। उन्होंने दोनों जिलों में विकास की कई परियोजनाओं की घोषणा की। शेखपुरा जिले को 133 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। साथ ही  172 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 

शेखपुरा जिले की घोषणाएं:

  • 1. शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
  • 2. बरबीघा में सामस विष्णु धाम मंदिर परिसर का सौंर्दयीकरण किया जायेगा।
  • 3. राष्ट्रीय उच्च पथ-33A के 11वें किलोमीटर तोथिया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
  • 4. जखराज स्थान से हुसैनाबाद पथ तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
  • 5. शेखपुरा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
  • 6. सकरी सिंचाई योजनान्तर्गत बाजिदपुर से निकलने वाली मिरजैन नहर प्रणाली एवं इसकी तेउसाईन शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा लाईनिंग का कार्य किया जायेगा।
  • 7. नेमदारगंज से रमजानपुर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • 8. शेखपुरा जिले में शेखपुरा तथा चेवाड़ा प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

लखीसराय जिले की घोषणाएं:

  • 1. लखीसराय की सीमा पर अवस्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
  • 2. सतसंडा पहाड़ पर पर्यटक सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।
  • 3. लाल पहाड़ी पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित किया जायेगा।
  • 4. लखीसराय के अशोकधाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।
  • 5. हलसी प्रखंड के सिरखिण्डी ग्राम में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।
  • 6. बड़हिया नगर परिषद् में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।
  • 7. बड़हिया के बी०एम०एन० कॉलेज घाट से मराची तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • 8. लखीसराय जिले के 3 प्रखंडों क्रमशः बड़हिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में नये प्रखंड-सह अंचल कार्यालय भवन तथा 3 प्रखंडों पिपरिया, रामगढ़ चौक एवं चानन में प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल भवन सहित आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।
  • इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त लखीसराय एवं शेखपुरा जिलो में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!