मुजफ्फरपुर फैक्ट्री धमाके पर CM नीतीश ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Dec, 2021 03:58 PM

cm nitish expressed grief over muzaffarpur factory blast

मुख्यमंत्री नीतीश ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर फैक्ट्री धमाके पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान के साथ-साथ अन्य अनुमान्य लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!