CM नीतीश ने बिहारशरीफ-सासाराम में हुई हिंसा को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Apr, 2023 05:11 PM

cm nitish held a high level review meeting regarding violence in bihar

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे पूरी मुस्तैदी बनाए रखें सभी चीजों पर लगातार नजर बनाए रखें। उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में कोई...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। 

"अफवाह फैलाने वालों पर रखें नजर" 
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे पूरी मुस्तैदी बनाए रखें सभी चीजों पर लगातार नजर बनाए रखें। उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए इस पर नजर रखें। विधि-व्यवस्था पूरी तरह से मेंटेन रखें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अविलंब वार्ता कर पूरी जानकारी लें। प्रेस वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों। मुख्यमंत्री ने पटना प्रमंडल के आयुक्त, शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक, रोहतास तथा नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। 

5 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्ति की और घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्ति के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!