Edited By Ramanjot, Updated: 23 Mar, 2021 04:09 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जयंती पर डॉ. राम मनोहर लोहिया और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को शहादत दिवस पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जयंती पर डॉ. राम मनोहर लोहिया और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को शहादत दिवस पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नीतीश कुमार ने डॉ. लोहिया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में सरदार भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।