CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश- भौतिक प्रतिमान केंद्र का निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2022 10:16 AM

cm nitish s instructions to the officers

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीरपुर में निर्माणाधीन भौतिक प्रतिमान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भौतिक प्रतिमान केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्हें बताया गया कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया...

सुपौलः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वीरपुर में बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन भौतिक प्रतिमान केंद्र का कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीरपुर में निर्माणाधीन भौतिक प्रतिमान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भौतिक प्रतिमान केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्हें बताया गया कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जब बनकर तैयार होगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि भौतिक प्रतिमान केंद्र के शुरू होने से बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई की योजनाओं के लिए नदियों से जुड़े जरूरी अध्ययन को कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अब इसके लिए पुणे जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे होने वाले खर्च में भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि यहां नदियों के हाइड्रोलिक गुणों का अध्ययन किए जाने से बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों को भी फायदा होगा।

PunjabKesari

नीतीश कुमार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (फ्लड), वीरपुर ने बताया कि उनकी परिकल्पना के अनुरूप बिहार के परिप्रेक्ष्य में जल संसाधन के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से यहां उच्च कोटि के भौतिक प्रतिमान केंद्र (फिजिकल मॉडलिंग सेंटर) की स्थापना की जा रही है। नदियों के हाइड्रोलिक गुणों के अध्ययन के लिए यह पुणे के सेंटर वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन के बाद भारत का दूसरा संस्थान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!