बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने किसानों को सहायता देने का दिया निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Nov, 2026 03:31 PM

cm samrat chaudhary directs that assistance be provided to farmers

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों विभागों को सभी जिलों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट जुटाने और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा गया है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने के लिए कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों विभागों को सभी जिलों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट जुटाने और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार किसानों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।'' राज्य के कई जिलों में हाल में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण रबी फसलों की बुआई की तैयारी प्रभावित हुई है। धान की कटाई पूरी होने के बाद रबी फसलों की बुआई शुरू होने वाली थी। 

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि किसानों को चिंता है कि खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश से खराब हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर धान की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है। करीब 40 प्रतिशत धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद सुखाने के लिए खेतों में रखी हुई है। अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण कटाई के बाद रखे गए धान के बंडल और पुआल भी भीग गए हैं। लंबे समय तक नमी रहने से इनके सड़ने और फसल की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!