सुशील मोदी का आरोप- दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को हाईजैक करने पर तुली कांग्रेस

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2020 10:44 AM

congress bent on hijacking the peasant movement sushil

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कृषकों को सम्मान देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अहित नहीं...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कृषकों को सम्मान देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अहित नहीं करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बुधवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के ताजा किसान आंदोलन में जिस तरह के नारे लगे और जिस तरह से इसे शाहीनबाग मॉडल पर चलाया जा रहा है, उससे साफ है कि किसानों के बीच टुकडे-टुकडे गैंग और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी ताकतों ने हाईजैक करने में कोई कसर नहीं छोडी है। उन्होंने कहा कि देश के 90 प्रतिशत किसानों को भरोसा है कि जिस प्रधानमंत्री ने उन्हें मृदा हेल्थ कार्ड और नीम लेपित यूरिया से लेकर किसान सम्मान योजना तक का लाभ दिया वह कभी किसानों का अहित नहीं करेंगे। विपक्ष का असत्य पराजित होगा।

सुशील मोदी ने कहा कि तीन नए कृषि कानून न मंडी व्यवस्था के खिलाफ हैं और न ही फसलों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से इसका कोई लेनादेना है। लेकिन, कांग्रेस ने अपने शासन वाले पंजाब में पूरी ताकत झोंक कर किसानों के एक वर्ग में यह डर पैदा किया कि मंडियां खत्म हो जाएंगी और एमएसपी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सच यह है कि मंडियां न केवल जारी रहेंगी बल्कि सरकार उन्हें मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। एमएसपी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने भारी वृद्धि की। जब तथ्य किसानों के पक्ष में हैं तब हताश कांग्रेस केवल आशंका और अविश्वास को तूल देकर अस्थिरता पैदा करने की राजनीति कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि कृषि कानून से खेती लाभकारी होगी लेकिन कांग्रेस और उसके वामपंथी दोस्त किसानों में भ्रम फैला रहे हैं कि इससे बडे कॉर्पोरेट को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सच यह है कि अब छोटे किसान भी सुनिश्चित मुनाफे के लिए आधुनिक तकनीक से खेती कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!