Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 04:34 PM

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 86 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9506 हो गई।
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 86 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9506 हो गई।
जानकारी के अनुसार, पटना में सबसे अधिक 86 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं पूर्वी चंपारण में 32, मुजफ्फरपुर और कटिहार में 16-16, शिवहर में 10, पश्चिमी चंपारण में 22, दरभंगा में 17, नवादा में 19, औरंगाबाद में 9, मधेपुरा में 6, सहरसा, बेगूसराय, सीवान और नालंदा में 5-5, मुंगेर में 4, गया, कैमूर, मधुबनी, सारण में 3-3, बांका, जहानाबद, पूर्णिया में 2-2, अरवल, भागलपुर, गोपालगंज, किशनगंज, समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल में 1-1 नया मरीज मिला है।
बता दें कि इससे पहले रविवार को एक दिन में 245 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इसके अलावा कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया।