सारण में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Feb, 2022 03:27 PM

country liquor recovered in large quantity in saran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि खैरनपर गांव में अवैध देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने खैरनपुर गांव निवासी प्रेम राम के घर के पीछे से 25 लीटर देशी शराब बरामद करने के साथ ही उसकी पत्नी निर्मला देवी को...

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि खैरनपर गांव में अवैध देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने खैरनपुर गांव निवासी प्रेम राम के घर के पीछे से 25 लीटर देशी शराब बरामद करने के साथ ही उसकी पत्नी निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि चैनपुर चमरियां गांव निवासी मनोज मिश्र को चार पाउच शराब के साथ गिरफ्तार करने के साथ ही मशरक थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव निवासी धुरंधर राम को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज उन्हें मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!