मुंगेर में भाकपा माओवादी का उग्रवादी नरेश कोड़ा गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय थी तलाश

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2022 10:55 AM

cpi maoist militant naresh koda arrested in munger

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जला रेड्डी ने बताया कि सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घोड़ापुर पहाड़ी पर मंदिर के समीप से नक्सली नरेश कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी पिस्तौल और 10...

मुंगेरः बिहार में उग्रवाद प्रभावित मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के उग्रवादी नरेश कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जला रेड्डी ने बताया कि सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घोड़ापुर पहाड़ी पर मंदिर के समीप से नक्सली नरेश कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और मुंगेर और लखीसराय जिले की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!