"तानाशाह घबरा गए हैं, उनका फासीवादी मुखौटा बेनकाब हो चुका"...भाकपा-माले का मोदी सरकार पर हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2024 05:22 PM

cpi ml s attack on modi government

आलम ने कहा की मोदी सरकार का पूरा प्रचार हिंदू मुस्लिम के सवाल पर है। कभी पाकिस्तान, घुसपैठिया कभी मुसलमान। यह तमाम कोशिश नाकाम हो चुकी है और देश की जनता जान चुकी है कि इन्होंने देश को बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता से आग्रह कर रहे...

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के स्टार प्रचारक सह विधायक दल के नेता महबूब आलम ने दावा किया है कि मिथिलांचल की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। महबूब आलम ने कहा कि पूरे सीमांचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो गया है। अब मिथिलांचल की बारी है। उन्होंने कहा की तानाशाह घबरा गए हैं, उनका फासीवादी मुखौटा बेनकाब हो चुका है और उनकी घबराहट ये साबित करती है कि वो भागने की दिशा तलाश कर रहे है। 

"मोदी सरकार का पूरा प्रचार हिंदू मुस्लिम के सवाल पर"
आलम ने कहा की मोदी सरकार का पूरा प्रचार हिंदू मुस्लिम के सवाल पर है। कभी पाकिस्तान, घुसपैठिया कभी मुसलमान। यह तमाम कोशिश नाकाम हो चुकी है और देश की जनता जान चुकी है कि इन्होंने देश को बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता से आग्रह कर रहे थे की ये लोग देश भक्त नहीं है। बल्कि देश विरोधी है। इन्होंने देश को बेच दिया और देश के लिए मरने मिटने वाले लोगों पर ये सवाल उठाते है। अब देश की जनता भाजपा की असली मुखौटा जान चुकी है। इनका शिकस्त मिल चुका है। इसलिए इन्होंने दोबारा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। 

"देश में विपक्ष की आवाज को जेल में डाला जा रहा"
महबूब आलम ने कहा कि आज भाजपा के लोग कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रहे हैं आरोप लगा रहे है कि अडानी- अंबानी टेंपू भर कर पैसा पहुंचा रहा है। तो भाजपा क्या कर रही है। क्यों नही टेंपू को पकड़ रही है। आखिर देश का चौकीदार क्या कर रहा है। इसका मतलब है किचौकीदार भी चोरी में शामिल है। आज देश में विपक्ष की आवाज को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा सीमांचल से भाजपा के खिलाफ लहर पैदा हो गया है, मिथिलांचल में भी ललित यादव की भारी बहुमत से जीत होगी, समस्तीपुर में सन्नी हजारी की जीत होगी, मधुबनी में अली अशरफ फातमी की जीत होगी। पूरे बिहार सहित देश में भाजपा का सफाया होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!