बिहार में अपराधी बेखौफ, SBI बैंक के सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jun, 2020 04:34 PM

criminal unscrupulous in bihar csp operator of sbi bank shot dead

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्य के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के गाहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

छपराः बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्य के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के गाहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सीएसपी संचालक मुकेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक की एकमा शाखा से पैसा निकालकर मोटरसाइकिल से दाउदपुर जा रहे थे। तभी मानेमठिया गांव के निकट छपरा-सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 532 पर दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने मुकेश कुमार से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों गोली मारकर मुकेश कुमार को घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए

इसके घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संचालक को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामल की छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!