बाइक चलाने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से किशोर घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2026 01:47 PM

rohtas teenager injured in firing following a dispute six arrested

​​​​​​​मारपीट में रितेश पांडे का पुत्र सत्यम कुमार भी घायल हुआ है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। 

गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि तेज गति से बाइक चलाने को लेकर कुछ लड़कों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें साहिल कुमार को गोली लग गई। 

मारपीट में रितेश पांडे का पुत्र सत्यम कुमार भी घायल हुआ है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!