कोरोना का खौफः BJP MLA के घर के सामने 6 घंटे तक पड़ा रहा शव, किसी ने नहीं लगाया हाथ

Edited By Nitika, Updated: 19 Jul, 2020 04:39 PM

dead body lying in front of bjp mla house for 6 hours

बिहार के लोगों में कोरोना का खौफ अब इस कदर बैठ गया है कि उनमें इंसानियत भी खत्म होती जा रही है। ऐसा ही एक दृश्य हाल ही में भाजपा विधायक के घर के सामने देखने को मिला। भाजपा नेता के घर के सामने 6 घंटे तक एक शव पड़ा रहा लेकिन कोरोना के डर से किसी ने भी...

सीवानः बिहार के लोगों में कोरोना का खौफ अब इस कदर बैठ गया है कि उनमें इंसानियत भी खत्म होती जा रही है। ऐसा ही एक दृश्य हाल ही में भाजपा विधायक के घर के सामने देखने को मिला। भाजपा नेता के घर के सामने 6 घंटे तक एक शव पड़ा रहा लेकिन कोरोना के डर से किसी ने भी उसे हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की।

जानकारी के अनुसार, मामला सीवान जिले के फतेहपुर बाईपास रोड का है, जहां परपूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद के घर के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान शव के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने उसे हाथ नहीं लगाया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर लेकिन कोरोना के डर से शव को हाथ नहीं लगाया।

बता दें कि 6 घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस से शव को सदर अस्पताल लाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!