क्षत-विक्षत हालत में मुंगेर से बरामद हुआ कांस्टेबल का शव, 27 फरवरी को लखीसराय से हुए थे लापता

Edited By Nitika, Updated: 05 Mar, 2021 01:21 PM

dead body of constable recovered from munger

बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम इंसान तो छोड़िए, पुलिस वालों पर भी गोली चलाने से अपराधी परहेज नहीं कर रहे हैं।

 

लखीसरायः बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम इंसान तो छोड़िए, पुलिस वालों पर भी गोली चलाने से अपराधी परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां पर लखीसराय पुलिस लाइन से लापता चंदन नाम के कांस्टेबल की मुंगेर में लाश मिली है। इसी साल मृतक कांस्टेबल रवि रंजन की शादी होनी थी।

जानकारी के अनुसार, सिपाही चंदन कुमार पूर्व में सूर्यगढ़ा से विधायक प्रहलाद यादव के अंगरक्षक हुआ करते थे। वर्तमान में वह पुलिस केंद्र लखीसराय में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि 27 फरवरी को चंदन पुलिस लाइन से बिना किसी को बताए बाहर निकले थे। इसके बाद कभी वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद आने लगा। वहीं परिजनों ने लखीसराय नगर थाना में लापता होने का आवेदन दिया। इसके बाद लगातार पुलिस जवान चंदन की खोजबीन में जुट गए।

बता दें कि कड़ी मशक्कत के बाद कांस्टेबल का शव मुंगेर से बरामद हुआ है। शव की पहचान होने के बाद परिजनों मे मातम का माहौल पैदा हो गया। एसपी सुशील कुमार ने शव की पहचान होने की पुष्टि की है। हालांकि, शव काफी क्षत-विक्षत है, लेकिन बरामद मोबाइल और कपड़े से परिजनों ने भी पहचान कर ली। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!