गयाः ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Edited By Nitika, Updated: 03 May, 2022 05:43 PM

death of a teacher in road accident

बिहार के गया जिले में ईद पर उस समय मातम पसर गया, जब नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हाफिज शमसुजोहा अंसारी टिकारी प्रखंड के विष्णुगंज सहबाजपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर...

 

गयाः बिहार के गया जिले में ईद पर उस समय मातम पसर गया, जब नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हाफिज शमसुजोहा अंसारी टिकारी प्रखंड के विष्णुगंज सहबाजपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर थे।

जानकारी के अनुसार, घटना गया जिले के गया-गोह मार्ग पर पाली गांव के पास की है, जहां पर शिक्षक हाफिज शमसुजोहा मंगलवार सुबह पंचानपुर में ईद की नमाज पढ़कर बाइक से रफीगंज स्थित बेटी के घर जा रहे थे। इसी बीच एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। वहीं घटना के तुरंत बाद शिक्षक मौके से फरार होने लगा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

वहीं शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!