आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में भारी तनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Sep, 2026 01:10 PM

youth beaten to death after going to meet girlfriend three arrested

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बा उत्तरी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी भरत साह का पुत्र ललन कुमार (20) बुधवार की रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।

शिवहर: बिहार में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के अम्बा उत्तरी गांव में बीती रात प्रेमिका से मिलने गए 20 वर्षीय युवक की लड़की के परिजनों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई और परिवार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बा उत्तरी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी भरत साह का पुत्र ललन कुमार (20) बुधवार की रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल ललन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लड़की के भाई और परिवार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!