13 hours ago
2 days ago
3 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Dhoraiya Assembly Seat: धोरैया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Nitika, Updated: 05 Oct, 2020 02:00 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक धोरैया विधानसभा सीट (Dhoraiya Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बांकाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक धोरैया विधानसभा सीट (Dhoraiya Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1951 में पशुपति सिंह, 1957 और 1962 में मौलाना समीनुद्दीन और 1967 में एस मंडल विधायक (MLA) चुने गए। 1969 में इस सीट पर निर्दलीय राम भानु विधायक (MLA) बने। 1972 से 1980 तक इस सीट पर कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया का कब्जा रहा और नरेश दास लगातार 3 बार विधायक चुने गए...1985 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) ने कब्जा जमाया और रामरूप हरिजन विधायक (MLA) चुने गए। 1990 और 1995 में फिर से कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया को जीत मिली और दोनों बार फिर से नरेश दास विधायक (MLA) चुने गए। साल 2000 में यह सीट समता पार्टी के खाते में गई और भूदेव चौधरी विधायक (MLA) चुने गए। 2005 में भी भूदेव चौधरी ही विधायक (MLA) बने, किन इस बार वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 2010 और 2015 में भी इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का ही कब्जा रहा और मनीष कुमार दोनों बार विधायक (MLA) चुने गए। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मनीष कुमार ने बीएलएसपी (BLSP) के भूदेव चौधरी को 24 हजार 154 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। मनीष कुमार को कुल 68 हजार 858 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भूदेव चौधरी को कुल 44 हजार 704 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के मुनिलाल पासवान को कुल 24 हजार 501 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) मनीष कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नरेश दास को 8 हजार 342 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। मनोष कुमार को कुल 40 हजार 261 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे नरेश दास को कुल 31 हजार 919 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के मुनिलाल पासवान को कुल 25 हजार 265 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भूदेव चौधरी ने सीपीआई (CPI) के मुनिलाल पासवान को 18 हजार 320 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। भूदेव चौधरी को कुल 47 हजार 697 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुनिलाल पासवान को कुल 29 हजार 467 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के मन्दारेश्वर कुमार मंटू को कुल 20 हजार 838 वोट मिले थे। पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार जदयू (JDU) का ही कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में थी तब भी जदयू (JDU) की जीत हुई थी और जब बीजेपी (BJP) से अलग होकर जदयू (JDU) चुनाव लड़ी थी तब भी जदयू (JDU) की ही जीत हुई थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर NDA का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, लेकिन चुनाव में यह कहना कि NDA को यहां से जीत मिलेगी, यह काफी मुश्किल है।
Bihar: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड, शुरुआती तलाशी में 40 लाख कैश बरामद
कांग्रेस ने दिखाई सख्ती, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 2 नेताओं को किया निष्कासित
एक साथ 68 पंचायत सचिव हुए निलंबित, जिला प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
BJP विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा; सोने के गहने भी लूटे
VIDEO: शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी दफ्तर बना ‘शराब का ठिकाना’,अलमीरा खोलते ही हैरान रह गई पुलिस
खेलते-खेलते गायब हुई 3 साल की मासूम, 4 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
शराबबंदी वाले बिहार में CM आवास के पास मिली शराब की खाली बोतलें, प्रशासन में मचा हड़कंप
खाकी हुई शर्मसार! सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...SP ने किया निलंबित
IPL में बनेगी बिहार की क्रिकेट टीम? उद्योगपति के प्रस्ताव पर CM सम्राट चौधरी का आया बड़ा बयान
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा...
USD $
29/05/2026 03:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अटके सरकारी काम पूरे होंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की बातों को प्राथमिकता मिलेगी। आर्थिक
मिथुन राशि वालों आज नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है।
कर्क राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत
सिंह राशि वालों सरकारी कामों में आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खर्चों के बढ़ने से आर्थिक स्थिति
कन्या राशि वालों आज आपको करियर से जुड़े बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता
तुला राशि वालों ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। युवा वर्ग आज
वृश्चिक राशि वालों सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। आपके विचारों को सहारना दी जाएगी।
धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी भावुकता
मकर राशि वालों किसी परिचित व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में भाग्य
कुंभ राशि वालों भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार
मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग को करियर से संबंधित बेहतरीन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes