गया में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2022 04:09 PM

drugs worth about rs 1 crore seized in gaya

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और बाराचट्टी थाना की पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसिया तरी जंगल में एक मकान पर छापेमारी कर 4100 किलोग्राम डोडा, 150 किलोग्राम तरल अफीम, 400 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय...

गयाः बिहार के गया जिला के नक्सल प्रभावित बाराचट्टी के सिरसिया तरी जंगल वाले इलाके से सुरक्षाबलों की टीम ने करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की मादक पदार्थों की बड़ी खेप बुधवार को बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और बाराचट्टी थाना की पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसिया तरी जंगल में एक मकान पर छापेमारी कर 4100 किलोग्राम डोडा, 150 किलोग्राम तरल अफीम, 400 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है।

एसएसबी कमांडेंट हरे कृष्ण ने बताया कि छापेमारी के दौरान राजेश सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार की देर शाम इन मादक पदार्थों को छह ट्रैक्टर में भरकर बाराचट्टी थाना लाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!