भागलपुर पहुंची चुनाव आयोग की केंद्रीय टीम, बैठक में चुनाव संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Sep, 2020 05:54 PM

ec central team took stock of election related preparations

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। इसके चलते चुनाव आयोग टीम राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रही है। वहीं अब मंगलवार को टीम भागलपुर पहुंची और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बैठक की।

भागलपुर: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। इसके चलते चुनाव आयोग टीम राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रही है। वहीं अब मंगलवार को टीम भागलपुर पहुंची और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बैठक की।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में चुनाव आयोग टीम ने अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कई निर्देश दिए, साथ ही कई और मुद्दों पर चर्चा भी की। इन मुद्दों में मतदान केंद्र, मतदान केंद्र पर सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची, मतदानकर्मियों की प्रतिनियुक्ति, वाहन, मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों की सूची शामिल है।

बता दें कि बैठक के बाद चुनाव आयोग की केंद्रीय टीम गया के लिए रवाना हो गई

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!