देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौ मोबाइल फोन एवं 19 सिम कार्ड बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Dec, 2021 06:17 PM

eight cyber criminals arrested in deoghar

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में गुरुवार की शाम छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक प्रेस...

देवघरः झारखंड के देवघर जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में गुरुवार की शाम छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!