75 वर्ष के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फागू चौहान व नीतीश कुमार ने दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2020 12:13 PM

fagu chauhan and nitish kumar congratulate ramnath kovind on his birthday

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

फागू चौहान ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में मंगलकामना की है कि ईश्वर राष्ट्रपति कोविंद को स्वस्थ, सुखी एवं सानंद रखें ताकि देश उनके कुशल मार्गदर्शन में निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और विश्वबंधुत्व के अपने संदेश को समस्त विश्व में फैलाने में सफल हो।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे और इससे पूर्व वह बिहार के राज्यपाल थे। आज वह 75 वर्ष के हो गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!