DM के नाम से चल रहा फर्जी अकाउंट...मैसेज आए तो तुरंत करें ब्लॉक, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Mar, 2026 10:55 AM

fake account operating in dm s name administration issues warning

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बयान जारी कर जानकारी साझा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और इसके माध्यम से की जा रही किसी भी प्रकार की आर्थिक मांग का जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

Bihar News: बिहार में जमुई के जिला पदाधिकारी नवीन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है, जिससे आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश हो रही है। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बयान जारी कर जानकारी साझा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और इसके माध्यम से की जा रही किसी भी प्रकार की आर्थिक मांग का जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसों की मांग पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। साथ ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन वित्तीय लेन-देन करने से बचें, ताकि साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके। 

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: डीए बढ़ोतरी पर इस दिन लग सकती है मुहर! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आया ताजा अपडेट

जमुई के जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को इस तरह का कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो वह तुरंत इसकी सूचना संबंधित स्थानीय पुलिस या स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को दें। इससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी और अन्य लोगों को भी ठगी से बचाया जा सकेगा। प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!