पटना AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Nov, 2024 12:15 PM

female doctor of patna aiims molested

पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना की एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फुलवारीशरीफ-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुशील...

पटना: पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना की एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फुलवारीशरीफ-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में डॉक्टर ने कहा है कि जब वह शुक्रवार सुबह अपनी स्कूटी से एम्स जा रही थी, तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और उसके साथ तीखी बहस भी की।

एसडीपीओ ने कहा कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!