Bihar Elections 2025: जदयू उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार! 4 सीटों पर उतारे जाएंगे नए चेहरे; देखें पूरी सूची

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2025 12:13 PM

final list of jdu candidates ready new faces to be fielded on 4 seats see full

जद(यू) के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से 103 पर चुनाव लड़ सकती है, हालांकि एनडीए के वरिष्ठ नेताओं द्वारा "उचित समय पर" औपचारिक घोषणा की जाएगी। जदयू नेता ने कहा, "जिन सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे,...

Bihar Elections 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आगामी विधानसभा चुनावों में "सभी सीटों" के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चार खराब प्रदर्शन करने वाले मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरे उतारे जाएंगे। 

जद(यू) के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से 103 पर चुनाव लड़ सकती है, हालांकि एनडीए के वरिष्ठ नेताओं द्वारा "उचित समय पर" औपचारिक घोषणा की जाएगी। जदयू नेता ने कहा, "जिन सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है। संबंधित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। चार खराब प्रदर्शन करने वाले मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरे उतारे जाएंगे। खगड़िया की परबत्ता सीट पर भी एक नया उम्मीदवार उतारा जाएगा, जहां से हमारे विधायक संजीव कुमार पिछले हफ़्ते राजद में शामिल हो गए थे। रूपौली विधानसभा क्षेत्र में भी यही होगा, जहां से हमारी कई बार विधायक रहीं बीमा भारती विपक्षी दलों के साथ चली गई हैं।"

जदयू नेता ने बताया कि जिन विधानसभा सीटों पर चार खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों को बदला जाएगा, वे भागलपुर, नवादा और बांका जिलों में आती हैं। नेता ने कहा, "इस संबंध में निर्णय उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लिया गया है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आगामी चुनावों में खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया जाएगा।" सूत्रों के अनुसार, भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग जिलों के कुल 30 सीटों पर जदयू उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं, जो इस प्रकार है-  

1. नालंदा - श्रवण कुमार
2. सुपौल- विजेंद्र प्रसाद यादव
3. राजगीर (नालंदा) - कौशल किशोर
4. निर्मली (सुपौल) - अनिरुद्ध प्रसाद यादव
5. पिपरा (सुपौल) - रामविलास कामत
6. केसरिया (पूर्वी चंपारण) - शालिनी मिश्रा
7. जगदीशपुर (आरा) - भगवान सिंह कुशवाहा
8. संदेश (आरा/भोजपुर) - राधा चरण सेठ 
9. वल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) - धीरेंद्र प्रताप सिंह
10. फुलपरास (मधुबनी)- शिला मंडल
11. मोकामा (पटना)- अनंत सिंह
12. धमदाहा (पूर्णिया) - लेसी सिंह
13. हरलाखी (मधुबनी) - सुधांशु शेखर
14. शिवहर (शिवहर) - चेतन आनंद 
15. बरारी (कटिहार)- विजय सिंह निषाद
16. रूनी सैदपुर (सीतामढ़ी) - पंकज मिश्रा
17. काटी (सीवान) - अजित कुमार
18. सोनबरसा (सहरसा) - रत्नेश सदा 
19. आलमनगर (मधेपुरा) - नरेंद्र नारायण यादव
20. कुचायकोट (गोपालगंज) - अमरेंद्र कुमार पांडे (पप्पू पांडे)
21. ठाकुरगंज (किशनगंज)- गोपाल अग्रवाल
22. बहादुरपुर (दरभंगा) - मदन सहनी
23. सूरजगढ़ा (लखीसराय)-  रामानंद मंडल
24. बेलागंज (गया) - मनोरमा देवी
25. करगहर (रोहतास) - वशिष्ठ सिंह 
26. सुलतानगंज (भागलपुर) - ललित नारायण मंडल
27. बिहारीगंज (मधेपुरा) - निरंजन कुमार मेहता
28. बरबीघा (शेखपुरा)- सुदर्शन कुमार
29. बारिशनगर (समस्तीपुर) - अशोक कुमार
30. अमरपुर (बांका) - जयंत राज 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!