December Holidays: दिसंबर के महीने में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, नोट कर लें छुट्टियों की तारीख

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2025 02:31 PM

december holidays schools and colleges will remain closed for 10 days

December Holidays: दिसंबर का महीना बच्चों और अभिभावकों के लिए खास होता है क्योंकि स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां और कई राष्ट्रीय-राज्य स्तर की छुट्टियां आती हैं। इस साल भी दिसंबर में स्कूल लगभग 10 से अधिक दिनों तक बंद (December School Holidays)...

December Holidays: दिसंबर का महीना बच्चों और अभिभावकों के लिए खास होता है क्योंकि स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां और कई राष्ट्रीय-राज्य स्तर की छुट्टियां आती हैं। इस साल भी दिसंबर में स्कूल लगभग 10 से अधिक दिनों तक बंद (December School Holidays) रह सकते हैं, खासकर उत्तर भारत में, जहां ठंड के कारण शीतकालीन अवकाश दिया जाता है। 

साप्ताहिक और राष्ट्रीय छुट्टियां ।। December School Holidays

दिसंबर में बच्चों को साप्ताहिक और राष्ट्रीय छुट्टियों का भी फायदा मिलता है। 

  • 7, 14, 21, 28 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)

    कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों में लागू होती हैं:
     
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
  • 24 दिसंबर – क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
  • 26 दिसंबर – बॉक्सिंग डे (मिजोरम, तेलंगाना)
  • 27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़) 

उत्तर भारत में शीतकालीन अवकाश ।। Winter Holidays, 

उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर के आसपास के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश आमतौर पर 10 दिनों का होता है। ठंड का प्रकोप बढ़ने पर यह अवधि और बढ़ सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने पर कलेक्टर अतिरिक्त छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!