झारखंड की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव? BJP नेताओं के संपर्क में हेमंत और कल्पना सोरेन!

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Dec, 2025 06:50 PM

hemant and kalpana soren in touch with bjp leaders

Jharkhand Politics: बिहार चुनाव में JMM को सीटें न मिल पाने से पार्टी के रणनीतिकारों में नाराज़गी की स्थिति बताई जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसी मनमुटाव के बीच हेमंत सोरेन की BJP नेता से मुलाकात ने नए कयासों को हवा दे दी है।...

Jharkhand Politics: बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को एक भी सीट न देने के बाद राज्य की राजनीति में नया भूचाल आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड की राजनीति (Jharkhand Politics) में बड़ा बदलाव हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने हाल ही में भाजपा (BJP) के एक शीर्ष नेता से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। 

महागठबंधन में नाराज़गी

बिहार चुनाव में JMM को सीटें न मिल पाने से पार्टी के रणनीतिकारों में नाराज़गी की स्थिति बताई जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसी मनमुटाव के बीच हेमंत सोरेन की BJP नेता से मुलाकात ने नए कयासों को हवा दे दी है। मुलाकात के बाद पूरे राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत और कल्पना सोरेन कई दिनों से दिल्ली में हैं और दोनों कल वापस झारखंड लौंटेगे। 

JMM छोड़ेगा महागठबंधन का साथ? 

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि JMM भविष्य में महागठबंधन से अलग होकर NDA में शामिल हो सकता है। हालांकि यह सिर्फ़ अटकलें हैं, क्योंकि JMM ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने के मुद्दे पर BJP पर कड़े हमले किए थे। ऐसे में अगर दोनों दल साथ आते हैं, तो यह झारखंड की राजनीति में सबसे बड़ा परिवर्तन माना जाएगा। अगर JMM NDA में शामिल होता है, तो गठबंधन के पास 57 सीटें हो जाएंगी, जो कि बहुमत से कहीं ज़्यादा है। यही कारण है कि बड़ा राजनीतिक खेला की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज़ है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!