Weather Update Bihar : बिहार में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में होगी भारी गिरावट, इन जिलों में दिखेगा सबसे अधिक प्रभाव

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Dec, 2025 11:39 AM

weather update bihar will experience severe cold in december

Weather Update : IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, हवाओं की गति 40 km/h तक पहुँच सकती है।  इन वजहों से बिहार में ठंड की तीव्रता और...

Weather Update Bihar : दिसंबर का महीना शुरू होते ही बिहार कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर (Cold Wave) जैसी स्थिति बन सकती है। कई जिलों में घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवाएं और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। 

कैमूर बना बिहार का सबसे ठंडा जिला 

पिछले तीन दिनों से कैमूर (Kaimur) बिहार का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, नवादा और पटना में न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2–3°C की और गिरावट संभव है। सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ेगी, हालांकि दिन में धूप रहने से थोड़ी राहत मिलेगी। 

ठंड क्यों बढ़ रही है? 

IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, हवाओं की गति 40 km/h तक पहुँच सकती है।  इन वजहों से बिहार में ठंड की तीव्रता और बढ़ गई है।

इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में शीतलहर और कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव दिखेगा, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी जिला शामिल हैं। 

लोगों के लिए सलाह 

सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। कोहरे में वाहन चलाते समय हेडलाइट–फॉग लाइट का उपयोग करें। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के विशेष उपाय करने चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!