बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार! JDU के 6 और BJP के 3 नए मंत्री बनेंगे, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2025 12:44 PM

bihar cabinet expansion 6 new ministers from jdu and 3 from bjp these faces ma

वर्तमान में नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल 9 मंत्री पद खाली हैं। इनमें जेडीयू के 6 पद, बीजेपी के 3 पद शामिल हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो जेडीयू मंत्रिमंडल में कुशवाहा और अति पिछड़े वर्ग (EBC) के विधायकों को प्रतिनिधित्व दे सकती है। माना जा रहा है कि...

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA Government) अगले महीने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) कर सकती है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP), दोनों अपने खाली पड़े मंत्री पद भरने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के जरिए सामाजिक और जातीय समीकरण साधने पर खास जोर रहेगा। 

कैबिनेट में 9 पद खाली

वर्तमान में नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल 9 मंत्री पद खाली हैं। इनमें जेडीयू के 6 पद, बीजेपी के 3 पद शामिल हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो जेडीयू मंत्रिमंडल में कुशवाहा और अति पिछड़े वर्ग (EBC) के विधायकों को प्रतिनिधित्व दे सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी इस विस्तार के जरिए राज्य की जातीय और सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दे सकती है। 

मंत्री पदों के बंटवारे का फार्मूला 

बिहार सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बन सकते हैं। एनडीए की सीट शेयरिंग के अनुसार मंत्री पद इस प्रकार तय हैं: 

  • BJP– 17 मंत्री
  • JDU– 15 मंत्री (सीएम सहित)
  • LJP (R)– 2 मंत्री
  • HAM– 1 मंत्री
  • RLM– 1 मंत्री

इस हिसाब से जेडीयू और बीजेपी के खाते में अभी नए मंत्री शामिल होने की पूरी गुंजाइश है। 

इन मंत्रियों के पास हैं कई विभाग 

अभी जेडीयू और बीजेपी के कई मौजूदा मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, जिनमें जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 5, विजय चौधरी के पास 4, श्रवण कुमार और सुनील कुमार के 2-2 विभाग हैं। वहीं बीजेपी के विजय सिंह, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, अरुण शंकर प्रसाद के पास भी दो-दो विभाग हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!