बांका में SBI की कृषि विकास शाखा में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jul, 2021 05:51 PM

fire breaks out in sbi s krishi vikas branch in banka

बैंक के शाखा प्रबंधक रवि शेखर ने आज बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह बैंक में आग लगने की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने करीब चार घंटे की मशक्कत के...

बांकाः बिहार में बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कृषि विकास शाखा में मंगलवार को अचानक आग लग गई। वहीं इस घटना में कई लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

बैंक के शाखा प्रबंधक रवि शेखर ने आज बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह बैंक में आग लगने की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शेखर ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति के जलने का अनुमान है। ग्राहकों के सभी कागजात सुरक्षित हैं, कैश आदि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आरंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!